Thursday, June 19, 2025
Homeराम भजनजानकी नाथ सहाय करे जब कौन बिगाड़ करे नर तेरो हिंदी लिरिक्स...

जानकी नाथ सहाय करे जब कौन बिगाड़ करे नर तेरो हिंदी लिरिक्स Janaki Nath Sahay Kare Jab Hindi Lyrics

जानकी नाथ सहाय करे जब,
कौन बिगाड़ करे नर तेरो।।

सुरज मंगल सोम भृगु सुत,
बुध और गुरु वरदायक तेरो,
राहु केतु की नाहिं गम्यता,
संग शनीचर होत हुचेरो।
जानकी नाथ सहाय करें जब,
कौन बिगाड़ करे नर तेरो।।

दुष्ट दु:शासन विमल द्रौपदी,
चीर उतार कुमंतर प्रेरो,
ताकी सहाय करी करुणानिधि,
बढ़ गये चीर के भार घनेरो।
जानकी नाथ सहाय करें जब,
कौन बिगाड़ करे नर तेरो।।

जाकी सहाय करी करुणानिधि,
ताके जगत में भाग बढ़े रो,
रघुवंशी संतन सुखदायी,
तुलसीदास चरनन को चेरो।
जानकी नाथ सहाय करें जब,
कौन बिगाड़ करे नर तेरो।।

जानकी नाथ सहाय करे जब,
कौन बिगाड़ करे नर तेरो।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!