Friday, July 5, 2024
Homeगणेश भजनजय गणपति वंदन गणनायक लिरिक्स Jay Ganpati Vandan Gannayak Lyrics In Hindi

जय गणपति वंदन गणनायक लिरिक्स Jay Ganpati Vandan Gannayak Lyrics In Hindi

जय गणपति वंदन गणनायक,
तेरी छवि अति सुंदर सुखदायक,
जय गणपति वंदन गणनायक।।

तू चार भुजाधारी,
मस्तक सिंदूरी रूप निराला,
है मूसक वाहन तेरो,
तू ही जग का रखवाला,
तेरी सुंदर मूरत मन में,
तू पालक सिद्धि विनायक,
जय गणपति वंदन गणनायक।।

मन मंदिर का अँधियारा,
तेरे नाम से हो उजियारा,
तेरे नाम की ज्योति जली तो,
मन में बहती सुख धारा,
तेरो सिमरन हर पूजन में,
सबसे पहले फलदायक,
जय गणपति वंदन गणनायक।।

तेरे नाम को जिसने ध्याया,
उस पर रहती सुखछाया,
मेरे रोम रोम अंतर में,
एक तेरा रूप समाया,
तेरी महिमा तू ही जाने,
शिव पार्वती के बालक,
जय गणपति वंदन गणनायक।।

जय गणपति वंदन गणनायक,
तेरी छवि अति सुंदर सुखदायक,
जय गणपति वंदन गणनायक।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!