Wednesday, July 3, 2024
Homeशिव भजनजो शिव भोले की भक्ति में रम जाएगा हँसते हँसते भवसागर तर...

जो शिव भोले की भक्ति में रम जाएगा हँसते हँसते भवसागर तर जाएगा लिरिक्स Jo Shiv Bhole Ki Bhakti Me Ram Jayega Lyrics In Hindi

जो शिव भोले की,
भक्ति में रम जाएगा,
हँसते हँसते,
भवसागर तर जाएगा।।

शिव भोले औघड़दानी,
सुनते है सबकी वाणी,
इंसान तो क्या देवों ने,
इनकी महिमा है बखानी,
शरण जो आएगा,
शिव भोले के,
पावन दर्शन पाएगा,
जो शिव भोलें की,
भक्ति में रम जाएगा,
हँसते हँसते,
भवसागर तर जाएगा।।

ये नीलकंठ कहलाए,
भक्तो की लाज बचाए,
अमृत देवों को देकर,
विष को खुद ही पि जाए,
वो अमृत पाएगा,
शिव गुणगान जो,
मन से प्राणी गाएगा,
जो शिव भोलें की,
भक्ति में रम जाएगा,
हँसते हँसते,
भवसागर तर जाएगा।।

शिव तो है अंतर्यामी,
सारे जग के है स्वामी,
सब इनके ही गुण गावे,
ज्ञानी हो या अज्ञानी,
वरदान पाएगा,
सच्चे मन से,
शिव वरदान जो मांगेगा,
जो शिव भोलें की,
भक्ति में रम जाएगा,
हँसते हँसते,
भवसागर तर जाएगा।।

जो शिव भोले की,
भक्ति में रम जाएगा,
हँसते हँसते,
भवसागर तर जाएगा।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!