कृष्ण भजन लूट के ले गया दिल जिगर सांवरा जादुगर Loot Ke Le Gaya Dil Jigar Samra Jadugar (Bhajan Lyrics) By BhajanSarthi - 12/06/2021 0 1062 FacebookWhatsAppTelegram लूट के ले गया दिल जिगर सांवरा जादुगर सांवरा मेरा सांवरा, सांवरा मेरा सांवरा ।। मैं तो गयी यमुना में भरने को पानी देख छवि नटखट की हुई मैं दीवानी उसने मारी जी तिरछी नज़र सांवरा जादुगर लूट के ले गया दिल जिगर सांवरा जादुगर ।। तान सुनी बांसुरी की सुध बुध मैं खोई भूल गयी लोकलाज बस तेरी मैं होई छोड़ के तुझे जाऊं किधर सांवरा जादुगर लूट के ले गया दिल जिगर सांवरा जादुगर ।। बांध ली रमण तुझ से आशा की लड़िया है यही तमना शेष जीवन की घड़ियां तेरे चरणों में जाय गुजर सांवरा जादुगर लूट के ले गया दिल जिगर सांवरा जादुगर ।। लूट के ले गया दिल जिगर सांवरा जादुगर सांवरा मेरा सांवरा सांवरा मेरा सांवरा ।।