Friday, July 5, 2024
Homeदुर्गा भजनमाँ का नाम छुपा रखा है लिरिक्स Maa Ka Naam Chupa Rakha...

माँ का नाम छुपा रखा है लिरिक्स Maa Ka Naam Chupa Rakha Hai Lyrics In Hindi

और इस दिल में क्या रखा है,
माँ का नाम छुपा रखा है,
चीर के देखो दिल मेरा तो,
माँ का नाम लिखा रखा है।।

तर्ज – और इस दिल में क्या रखा है।

माँ से चलती है,
ये दुनिया सारी,
माँ की ममता की,
ये महिमा न्यारी,
दिल से हरदम हरपल,
बस माँ की पूजा की,
बस माँ की पूजा की,
दीवाने हैं माँ के सारे,
माँ का नाम खुदा रखा है,
और इस दिल में क्या रखा है,
माँ तेरा नाम छुपा रखा है।।

धड़कते सीने में,
माँ धड़कन तेरी,
जिन्दगी ये मेरी,
अमानत है तेरी,
देवों ने भी हरपल,
बस माँ की पूजा की,
बस माँ की पूजा की,
चरणों में है स्वर्ग मैया के,
सारा जहान छुपा रखा है,
और इस दिल में क्या रखा है,
माँ तेरा नाम छुपा रखा है।।

और इस दिल में क्या रखा है,
माँ का नाम छुपा रखा है,
चीर के देखो दिल मेरा तो,
माँ का नाम लिखा रखा है।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!