Wednesday, June 18, 2025
Homeदुर्गा भजनमाँ शारदे वर दे हमें तेरे चरण का प्यार दे लिरिक्स Maa...

माँ शारदे वर दे हमें तेरे चरण का प्यार दे लिरिक्स Maa Sharde Var De Hamein Tere Charan Ka Pyar De Lyrics In Hindi

माँ शारदे वर दे हमें,
तेरे चरण का प्यार दे,
भवबंध के तूफान से,
माता तू हमको तार दे।।

हंसासिनी पद्मासिनी,
हे वीणावादिनि शारदे,
शुभ्र वस्त्र धारिणि माँ हमें,
वरदान दे माँ शारदे,
मां शारदे वर दे हमें,
तेरे चरण का प्यार दे,
भवबंध के तूफान से,
माता तू हमको तार दे।।

काट दे अज्ञान को,
मन में तेरा ही प्रकाश हो,
और हर हृदय में ध्यान तेरा,
मान दे सम्मान दे,
मां शारदे वर दे हमें,
तेरे चरण का प्यार दे,
भवबंध के तूफान से,
माता तू हमको तार दे।।

सरस्वती माँ तेरे बालक,
विनति करें कर जोड़ कर,
दीजे हमें सद्बुद्धि माता,
आज अपने द्वार से,
मां शारदे वर दे हमें,
तेरे चरण का प्यार दे,
भवबंध के तूफान से,
माता तू हमको तार दे।।

माँ शारदे वर दे हमें,
तेरे चरण का प्यार दे,
भवबंध के तूफान से,
माता तू हमको तार दे।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!