Wednesday, February 5, 2025
Homeदुर्गा भजनमाँ तेरे लाल बुलाए आजा सुनले भक्तो की सदाए आजा Maa Tere...

माँ तेरे लाल बुलाए आजा सुनले भक्तो की सदाए आजा Maa Tere Laal Bulaye Aaja Sunle Bhakton Ki Sadayen Aaja Lyrics In Hindi

माँ तेरे लाल बुलाए आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा,
माँ तेरे लाल बुलाए आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा।।

तर्ज – जिन्दा रहने के लिए।

तेरे बिन माँ कोई हमारा नहीं,
हमें माँ किसी का सहारा नहीं,
माँ तुझ बिन किसी को पुकारा नहीं,
है तेरे सवाली मैया तुझसे ही सवाल है,
तेरे बिन बच्चो का हुआ माँ बुरा हाल है,
माफ़ करदे माँ ख़ताये आजा,
माफ़ करदे माँ ख़ताये आजा,
सुनले बच्चो की सदाए आजा,
माँ तेरे लाल बुलाएं आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा।।

है तूफान गम का बचाले हमें,
माँ आँचल में अपने छुपा ले हमे,
तू चरणों से अपने लगा ले हमें,
आजा माँ दीदार दे,
बच्चो को अपना प्यार दे,
भूल हो गई कोई माँ तो,
उसे तू बिसार दे,
भूलें मेरी बिसार दे,
रूठती नहीं मायें आजा,
माँ तेरे लाल बुलाएं आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा।।

माँ तेरे लाल बुलाए आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा,
माँ तेरे लाल बुलाए आजा,
सुनले भक्तो की सदाए आजा।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!