Sunday, June 22, 2025
Homeशिव भजनमेरा भोला महान इनको पूजे जहान लिरिक्स Mera Bhola Mahan Inko Puje...

मेरा भोला महान इनको पूजे जहान लिरिक्स Mera Bhola Mahan Inko Puje Jahan Lyrics In Hindi

मेरा भोला महान,
इनको पूजे जहान,
करता है भक्तो की रखवाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

भक्त में शिव है,
शिव में भक्ति,
शिव के नाम में है,
अजब सी शक्ति,
विष को कंठ में धारने वाला,
शांत किन्ही महाकाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

मन मन्दिर में,
जपू तेरी माला,
भोले नाथ तेरा रूप विशाला,
मैं तो सिमरू तुझको देवा,
बन के आया सवाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

तेरी भक्ति में,
ऐसे रम जाऊ,
कण कण में भोले तुझको पाऊ,
सुबह शाम नाम तेरा जो लेवे,
हरी हो जाए सुखी डाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

तेरी भक्ति का,
वर दे मुझको,
‘लोहरा मामराज’ ध्यावे तुझको,
मोतीदास जैसा गुरू मै पाऊ,
सदा रहे तेरी लाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

मेरा भोला महान,
इनको पुजे जहान,
करता है भक्तो की रखवाली,
तू तीन लोक का माली,
ओ भोले बाबा,
तीन लोक का माली।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!