Monday, July 1, 2024
Homeदुर्गा भजनमेरे मन में बस गई री मैया जी तेरी सूरतिया लिरिक्स Mere...

मेरे मन में बस गई री मैया जी तेरी सूरतिया लिरिक्स Mere Man Me Bas Gai Ri Maiya Ji Teri Sooratiya Lyrics In Hindi

मेरे मन में बस गई री,
मैया जी तेरी सूरतिया,
सूरतिया सूरतिया तेरी सूरतिया,
मेरे मन में बस गई री,
मैया जी तेरी सूरतिया।।

लाल चुनरिया लगती प्यारी,
सुन्दर है मुस्कान तुम्हारी,
मोहे प्यारी लगती है,
भवानी तेरी सूरतिया,
मेरे मन में बस गई री,
मैया जी तेरी सूरतिया।।

कजरारे तेरे नैना कारे,
मन को लागे प्यारे प्यारे,
मेरी सुधबुध हर ले गई री,
मैया जी तेरी सूरतिया,
मेरे मन में बस गई री,
मैया जी तेरी सूरतिया।।

सुन पुकार माँ दौड़ी आवे,
निज भक्तो की लाज बचावे,
मेरो दुख हर ले गई रे,
मैया जी तेरी सूरतिया,
मेरे मन में बस गई री,
मैया जी तेरी सूरतिया।।

शेर की मैया जी करती सवारी,
हाथ रखे त्रिशूल कटारी,
मोपे जादू सो कर गई रे,
मैया जी तेरी सूरतिया,
मेरे मन में बस गई री,
मैया जी तेरी सूरतिया।।

मेरे मन में बस गई रे,
मैया जी तेरी सुरतिया,
सूरतिया सूरतिया तेरी सूरतिया,
मेरे मन में बस गई री,
मैया जी तेरी सूरतिया।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!