Friday, July 5, 2024
Homeदुर्गा भजनमेरी झोली है खाली शेरावाली लिरिक्स Meri Jholi Hai Khali Sherawali Lyrics...

मेरी झोली है खाली शेरावाली लिरिक्स Meri Jholi Hai Khali Sherawali Lyrics In Hindi

मेरी झोली है खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
आज बनके सवाली,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।

बड़े बड़े दानव संहारणि,
भक्तो के हो क्लेश हारणी,
दस भुजा खप्पर कर धारिणी,
तेरी आरती सदा करूँ,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।

देख तेरे मंदिर की शोभा,
हुए आनंद मगन मन मोहा,
मंत्र आवाहन शोभा सोहा,
चहुँ दिशा गूंजे महामंत्र,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।

ऊँचे सिंहासन मैया विराजे,
ढोल मंजीरा पखावज बाजे,
ताली दे दे भक्ता नाचे,
देख नज़ारा लगे भली,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।

मेरी झोली है खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
आज बनके सवाली,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!