Tuesday, June 17, 2025
Homeकृष्ण भजनमुरली वाले ने घेर लई अकेली पनिया गयी लिरिक्स Murali Vale Ne...

मुरली वाले ने घेर लई अकेली पनिया गयी लिरिक्स Murali Vale Ne Gher Layi Akeli Paniya Gayi Lyrics In Hindi

मुरली वाले ने घेर लई,
अकेली पनिया गयी।।

मै तो गयी थी यमुना तट पे,
कान्हा खड़ा था री पनघट पे,
बड़ी मुझ को री देर भई,
अकेली पनिया गयी।।

श्याम ने मेरी चुनरी झटकी,
सर से मेरे घिर गयी मटकी,
बईया मेरी मरोड़ गयी,
अकेली पनिया गयी।।

बड़ा नटखट है श्याम सांवरिया,
दे डारी मेरी कोरी चुनरिया,
मेरी गागरिया फोड़ दई,
अकेली पनिया गयी।।

लाख कही पर एक ना मानी,
भरने ना दे वो मोहे पानी,
मारे लाज के मै मर गयी,
अकेली पनिया गयी।।

मुरली वाले ने घेर लई,
अकेली पनिया गयी।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!