Thursday, March 5, 2026
Homeशिव भजननाथ मै तो हार गई घोंट के भांग तुम्हारी लिरिक्स Nath Main...

नाथ मै तो हार गई घोंट के भांग तुम्हारी लिरिक्स Nath Main To Haar Gayi Ghont Ke Bhang Tumhari Lyrics In Hindi

नाथ मै तो हार गई,
घोंट के भांग तुम्हारी,
हम तो हुए पराए स्वामी,
हम तो हुए पराए स्वामी,
भांग लगे तुम्हे प्यारी,
नाथ मै तो हार गई,
घोंट के भांग तुम्हारी।।

हरी हरी भांग की बूटी देखो,
हरी हरी भांग की बूटी देखो,
सौतन बनी हमारी,
जंगल छोड़ के खोए दिए इसने,
बोए बोए मै हारी,
नाथ मैं तो हार गई,
घोंट के भांग तुम्हारी।।

चुन चुन लाऊँ भांग तुम्हारी,
चुन चुन लाऊँ भांग तुम्हारी,
घोंट दउ फिर सारी,
घोंट दउ फिर सारी,
घोंटत घोटत घिसो सील बटना,
अब टूटन की बारी,
नाथ मैं तो हार गई,
घोंट के भांग तुम्हारी।।

तुम तो हो अलमस्त भांग के,
तुम तो हो अलमस्त भांग के,
मस्ती में भंडारी,
मस्ती में भंडारी,
दिन भर राम नाम चढ़ गाओ,
नंदी की असवारी,
नाथ मैं तो हार गई,
घोंट के भांग तुम्हारी।।

नाथ मै तो हार गई,
घोट के भांग तुम्हारी,
हम तो हुए पराए स्वामी,
हम तो हुए पराए स्वामी,
भांग लगे तुम्हे प्यारी,
नाथ मै तो हार गई,
घोंट के भांग तुम्हारी।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!