Friday, June 20, 2025
Homeराम भजनपार ना लगोगे श्री राम के बिना हिंदी भजन लिरिक्स Paar Na...

पार ना लगोगे श्री राम के बिना हिंदी भजन लिरिक्स Paar Na Lagoge Shri Ram Ke Bina Bhajan Hindi Lyrics

पार ना लगोगे श्री राम के बिना,
राम ना मिलेगे हनुमान के बिना।
राम ना मिलेगे हनुमान के बिना,
श्री राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना।।

वेदो ने पुराणो ने कह डाला,
राम जी का साथी बजरंग बाला।
जीये हनुमान नही राम के बिना,
राम भी रहे ना हनुमान के बिना।।

जग के जो तारण हारे है,
उन्हे हनुमान बड़े प्यारे है ।

कर लो सिफ़ारिश दाम के बिना,
रस्ता ना मिलेगा हनुमान के बिना।।

जिनका भरोसा वीर हनुमान,
उनका बिगड़ता नही कोई काम।
लक्खा कहे सुनो हनुमान के बिना,
कुछ ना मिलेगा गुणगान के बिना।।
पार ना लगोगे श्री राम के बिना,
राम ना मिलेगे हनुमान के बिना।
राम ना मिलेगे हनुमान के बिना,
श्री राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!