Friday, June 20, 2025
Homeराम भजनराम के भजन बिना लग है ना पार हिंदी भजन लिरिक्स Ram...

राम के भजन बिना लग है ना पार हिंदी भजन लिरिक्स Ram Ke Bhajan Bina Lag Hai Na Paar Hindi Lyrics

राम के भजन बिना लग है ना पार,
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।

जोड़ी माया कोडी कोड़ी,
धन दौलत से भर लओ तिजोरी,
बड़े बड़े महल करे रे तैयार,
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।

जेके लाने फिरत दीवाना,
साथ न तेरे कुछ भी जाना,
झूठे नाते सब झूठो संसार,
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।

चौरासी से भटक के आओ,
फिर भी राम नाम न गाओ,
बीबी और बच्चों का पाकर के प्यार,
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।

हरि से नेह लगाले प्यारे,
वे ही भव से तारन हारे,
“स्नेही” बनके ले जीवन सुधार,
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।

राम के भजन बिना लग है ना पार,
ऐ मनुआ प्यारे श्री राम को सुमर ले।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!