Wednesday, June 18, 2025
Homeराम भजनराम नाम आधार जिन्हें वो जल में राह बनाते हैं हिंदी भजन...

राम नाम आधार जिन्हें वो जल में राह बनाते हैं हिंदी भजन लिरिक्स Ram Naam Aadhar Jinhe Bo Jal Me Rah Banate Hai Hindi Lyrics

राम नाम आधार जिन्हें,
वो जल में राह बनाते हैं,
जिन पर कृपा राम करें,
वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

लक्ष्य राम जी सिद्धि राम जी,
राम ही राह बनायी,
राम कर्म हैं राम ही कर्ता,
राम की सकल बड़ाई
राम काम करने वालों में,
राम की शक्ति समायी,
पृथक पृथक नामो से,
सारे काम करें रघुराई,
भक्त परायण निज भक्तो को,
सारा श्रेय दिलाते है,
जिन पर कृपा राम करें,
वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

घट घट बसके आप ही अपना,
नाम रटा देते है,
नाम रटा देते है,
हर कारज में निज भक्तो का,
हाथ बटा देते है,
हाथ बटा देते है,
बाधाओं के सारे पथ्थर,
राम हटा देते है,
अपने ऊपर लेकर उनका,
भार घटा देते है,
पथ्थर क्या प्रभु तीनो लोक का,
सारा भार उठाते है,
जिन पर कृपा राम करें,
वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

राम नाम आधार जिन्हें,
वो जल में राह बनाते हैं,
जिन पर कृपा राम करें,
वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!