Thursday, June 19, 2025
Homeराम भजनराम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम हिंदी लिरिक्स...

राम नाम तू जप ले रे बंदे बनेंगे तेरे काम हिंदी लिरिक्स Ram Naam Tu Japle Re Bande Banenge Tere Kaam Hindi Lyrics

राम नाम तू जप ले रे बंदे,
बनेंगे तेरे काम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम।।

राम भजन भजके देखो,
दाम नही कुछ लगता,
भवसागर से तर जायेगा,
ध्यान प्रभु का जो करता,
साँस साँस में उसकी महिमा,
रोम रोम में राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम।।

हीरा जनम मनुज का पाकर,
जीवन भर है ठगाये,
मोह माया के झूठे जग में,
माटी मोल बिकाये,
तन मन धन अर्पित हो उसपे,
गुंजित प्रभु का नाम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम।।

राम नाम है सच्चा मोती,
मानव तू है महान,
खिलजायेगा जीवन तेरा,
अंतर मन पहचान,
ह्रदय कुँज तू अर्पण कर दे,
सबके दाता राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम।।

राम नाम तू जप ले रे बंदे,
बनेंगे तेरे काम,
क्यो भटके नर डगर डगर,
अंतिम सत्य है राम,
बोलो राम राम राम,
बोलो राम राम राम।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!