Friday, March 6, 2026
Homeशिव भजनशिव भोले तुम्हारा ही बजरंग अवतारी है लिरिक्स Shiv Bhole Tumhara Hi...

शिव भोले तुम्हारा ही बजरंग अवतारी है लिरिक्स Shiv Bhole Tumhara Hi Bajrang Avtari Hai Lyrics In Hindi

शिव भोले तुम्हारा ही,
बजरंग अवतारी है,
तुम दोनों में अंतर,
तुम दोनों में अंतर,
क्यों इतना भारी है।।

तुम ब्याह किये भोला,
संग पार्वती जी के,
माँ अंजनी का लाला,
पूरा ब्रह्मचारी है,
तुम दोनों में अंतर,
क्यों इतना भारी है।।

तुम भूतों के राजा,
संग भूत प्रेत रहते,
शैतानो का दुश्मन,
बाबा बलकारी है,
तुम दोनों में अंतर,
तुम दोनों में अंतर,
क्यों इतना भारी है।।

तुम भस्म रमाते हो,
शमशान की राखों से,
इसने सिंदूर मला,
ये लीला न्यारी है,
तुम दोनों में अंतर,
तुम दोनों में अंतर,
क्यों इतना भारी है।।

तुम सृष्टि के स्वामी,
त्रिलोक तेरा भोला,
‘कुंदन’ ये बन के सेवक,
करे सेवादारी है,
तुम दोनों में अंतर,
तुम दोनों में अंतर,
क्यों इतना भारी है।।

शिव भोले तुम्हारा ही,
बजरंग अवतारी है,
तुम दोनों में अंतर,
तुम दोनों में अंतर,
क्यों इतना भारी है।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!