Friday, July 5, 2024
Homeफिल्मी तर्ज भजनशिव गौरा के मिलन का उत्सव मिलकर सब मना लो लिरिक्स Shiv...

शिव गौरा के मिलन का उत्सव मिलकर सब मना लो लिरिक्स Shiv Gaura Ke Milan Ka Utsav Milkar Sab Mana Lo Lyrics In Hindi

शिव गौरा के मिलन का उत्सव,
मिलकर सब मना लो,
सावन के महीने में,
भोले के दर्शन पा लो।।

तर्ज – सावन का महीना।

देवों के हैं देव ये तो,
भोले हैं भंडारी,
गौरां जी के संग में,
विराजें त्रिपुरारी,
शरण में आ के इनकी,
चरणों में ध्यान लगा लो,
सावन के महीने में,
भोले के दर्शन पा लो।।

भक्ति की ज्योती अपने,
मन में जलायो,
जय हो भोलेनाथ जय हो,
महादेव गायो,
होंगी मुरादें पूरी,
तुम हमसे ये लिखवा लो,
सावन के महीने में,
भोले के दर्शन पा लो।।

भक्तों के मन में क्या है,
सब जानते हैं,
बोले बिना ही प्रभू,
पहचानते है,
डग मग नैया डोले,
शम्भु को मीत बना लो,
सावन के महीने में,
भोले के दर्शन पा लो।।

बिना शिव की मर्जी के,
फूल खिले ना,
इनके इशारे बिना,
पत्ता भी हिले ना,
“सदावर्तीया” शिव शंकर,
को मन में तुम बसा लो,
सावन के महीने में,
भोले के दर्शन पा लो।।

शिव गौरां के मिलन का उत्सव,
मिलकर सब मना लो,
सावन के महीने में,
भोले के दर्शन पा लो।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!