Friday, March 6, 2026
Homeशिव भजनशिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ लिरिक्स Shiv Shankar...

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ लिरिक्स Shiv Shankar Ko Jisne Puja Uska Hi Uddhar Hua Lyrics In Hindi

शिव शंकर को जिसने पूजा,
उसका ही उद्धार हुआ,
अंत काल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ।।

भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो,
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू।।

डमरू वाला है जग मे दयालु बड़ा,
दीन दुखियौ का दाता जगत का पिता,
सबपे करता है ये भोला शंकर दया,
सबको देता है ये आसरा,
इन पावन चरणों मे अर्पण,
आकर जो इक बार हुआ।
अंत काल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ।।

भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो,
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू।।

नाम ऊँचा है सबसे महादेव का,
वंदना इसकी करते है सब देवता,
इसकी पूजा से वरदान पातें हैं सब,
शक्ति का दान पातें हैं सब,
नाथ असुर प्राणी सब पर ही,
भोले का उपकार हुआ,
अंत काल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ।।

भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो,
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू।।

शिव शंकर को जिसने पूजा,
उसका ही उद्धार हुआ,
अंत काल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ।।

भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो,
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!