Friday, March 6, 2026
Homeशिव भजनशिव सुमिरन से सुबह शुरू हो शिव मंदिर में शाम हो लिरिक्स...

शिव सुमिरन से सुबह शुरू हो शिव मंदिर में शाम हो लिरिक्स Shiv Sumiran Se Subah Shuru Ho Shiv Mandir Me Sham Ho Lyrics In Hindi

शिव सुमिरन से सुबह शुरू हो,
शिव मंदिर में शाम हो,
शिव करुणा की छैया में,
शाम ढले विश्राम हो।।

साँसों की में ताल पे मेरी,
भक्ति शिव शिव गाये,
शिव दीवानी रसना को कोई,
दूजा गीत ना भाए,
जबतक जीवन ज्योत जले,
मेरे होठो पे शिव नाम हो,
शिव सुमिरण से सुबह शुरू हो,
शिव मंदिर में शाम हो।।

नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय,
बोल के पलके खोलूं,
शिव सागर में स्नान करूँ में,
हृदय का दर्पण धोलू,
मोह माया से दूर रहू में,
श्रद्धा मेरी निष्काम हो,
शिव सुमिरण से सुबह शुरू हो,
शिव मंदिर में शाम हो।।

काल का भय ना हो मन में मेरा,
अंत समय जब आये,
शिव मूरत हो नैनो में शिव,
धाम ये आता जाये,
जहाँ मेरे शिव का डेरा है,
वही पे मेरा धाम हो,
शिव सुमिरण से सुबह शुरू हो,
शिव मंदिर में शाम हो।।

शिव सुमिरन से सुबह शुरू हो,
शिव मंदिर में शाम हो,
शिव करुणा की छैया में,
शाम ढले विश्राम हो।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!