Friday, July 5, 2024
Homeराम भजनश्री राम तेरी महिमा से काम हो गया है लिरिक्स Shri Ram...

श्री राम तेरी महिमा से काम हो गया है लिरिक्स Shri Ram Teri Mahima Se Kaam Ho Gaya Hai Lyrics In Hindi

श्री राम तेरी महिमा से,
काम हो गया है,
मंदिर बनेगा रास्ता,
आसान हो गया,
श्री राम तेरी महिमा से,
काम हो गया है।।

संतो की सच्ची मेहनत,
सुनली मेरे प्रभु ने,
संतो की सच्ची मेहनत,
सुनली मेरे प्रभु ने,
इस न्याय से न्यायालय,
का नाम हो गया है,
श्री राम तेरी महीमा से,
काम हो गया है।।

झुकता है सर झुकेगा,
ये धर्म है सनातन,
झुकता है सर झुकेगा,
ये धर्म है सनातन,
श्री राम जन्म भूमि वो,
स्थान हो गया है,
श्री राम तेरी महीमा से,
काम हो गया है।।

नर रूप में पवनसुत,
खम्बे लगाएंगे अब,
यहाँ वास्तुशास्त्र का भी,
विधान हो गया है,
श्री राम तेरी महीमा से,
काम हो गया है।।

ना बना है ना बनेगा,
इतनी विशाल कीरति,
ना बना है ना बनेगा,
इतनी विशाल कीरति,
पूरा जो शिव पूरी का,
अरमान हो गया है,
श्री राम तेरी महीमा से,
काम हो गया है।।

श्री राम तेरी महिमा से,
काम हो गया है,
मंदिर बनेगा रास्ता,
आसान हो गया,
श्री राम तेरी महीमा से,
काम हो गया है।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!