Friday, March 6, 2026
Homeशिव भजनसुनले बाबा मेरे सारी दुनिया से हारा लिरिक्स Sun Le Baba Mere...

सुनले बाबा मेरे सारी दुनिया से हारा लिरिक्स Sun Le Baba Mere Sari Duniya Se Hara Lyrics In Hindi

सुनले बाबा मेरे,
सुनले बाबा मेरे,
सारी दुनिया से हारा आया,
दर पे तेरे,
बम बम भोले,
मेहर करो ना,
ओ भोले मेहर करो ना।।

तुझसे छुपा ना कुछ भी बाबा,
तू तो अंतर्यामी है,
सब जाने तेरे खेल निराले,
मैं सेवक तु स्वामी है,
बाबा दुखड़े हरो,
झोली सुख की भरो,
ये फरियाद लाया हूँ,
मैं चरणों में तेरे,
बम बम भोले,
मेहर करो ना,
ओ भोले मेहर करो ना।।

तुम हो औघड़ दानी ऐसे,
बिन माँगे ही दे देते,
शरणागत के सिर पर बाबा,
हाथ तुम्ही तो धर देते,
तुम दयालु बड़े,
हो कृपालु बड़े,
सारी दुनिया में गूँजे बाबा,
जयकारे तेरे,
बम बम भोले,
मेहर करो ना,
ओ भोले मेहर करो ना।।

हे कैलाशी वासी भोले,
हे अभयंकर शिवशंकर,
हे योगी तप धारी अघोरी,
इस ‘निर्मल’ पर किरपा कर,
अब तो आओ प्रभु,
ना तरसाओ प्रभु,
तेरे अक्षय कमंडल में,
भंडारे है भरे,
बम बम भोले,
मेहर करो ना,
ओ भोले मेहर करो ना।।

सुनले बाबा मेरे,
सुनले बाबा मेरे,
सारी दुनिया से हारा आया,
दर पे तेरे,
बम बम भोले,
मेहर करो ना,
ओ भोले मेहर करो ना।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!