Wednesday, July 3, 2024
Homeदुर्गा भजनसुनले भजन मेरे भले सुरताल हो ना हो भजन लिरिक्स Sunle Bhajan...

सुनले भजन मेरे भले सुरताल हो ना हो भजन लिरिक्स Sunle Bhajan Mere Bhale Surtal Ho Na Ho Lyrics In Hindi

सुनले भजन मेरे भले,
सुरताल हो ना हो,
किसको खबर की कल तेरा,
ये लाल हो ना हो,
सुनले भजन मेरे भलें,
सुरताल हो ना हो,
किसको खबर की कल तेरा,
ये लाल हो ना हो,
सुनले भजन मेरे भलें।।

तर्ज – लग जा गले की फिर।

तेरी कृपा से ही मुझे,
दरबार ये मिला,
मेरे नसीब से चला,
बरसो ये सिलसिला,
किस्मत मेरी ऐसी ही तो,
हर साल हो ना हो,
किसको खबर की कल तेरा,
ये लाल हो ना हो,
सुनले भजन मेरे भलें।।

मन में उठे सवाल है,
कैसे दबाऊं मैं,
दिल के मेरे जज्बात को,
गा के सुनाऊँ मैं,
शायद ये दिल में फिर कोई,
सवाल हो ना हो,
किसको खबर की कल तेरा,
ये लाल हो ना हो,
सुनले भजन मेरे भलें।।

मेरी तो है औकात क्या,
मुझसे बड़े बड़े,
गाते हुए भजन तेरा,
दुनिया से चल पड़े,
‘सोनू’ मेरा भी कल वही,
हाल हो ना हो,
किसको खबर की कल तेरा,
ये लाल हो ना हो,
सुनले भजन मेरे भलें।।

सुनले भजन मेरे भले,
सुरताल हो ना हो,
किसको खबर की कल तेरा,
ये लाल हो ना हो,
सुनले भजन मेरे भलें,
सुरताल हो ना हो,
किसको खबर की कल तेरा,
ये लाल हो ना हो,
सुनले भजन मेरे भलें।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!