Monday, July 1, 2024
Homeराम भजनतर जाएगा ले नाम राम का भजन हिंदी लिरिक्स Tar Jayega Le...

तर जाएगा ले नाम राम का भजन हिंदी लिरिक्स Tar Jayega Le Naam Ram Ka Hindi Lyrics

तर जाएगा ले नाम राम का,
कहीं बीत ना जाए,
ये जीवन काम का,
तर जायेगा ले नाम राम का।।

राम नाम के दो शब्दों की,
महिमा है बड़ी भारी,
पत्थर पे जब चरण पड़े तो,
पल में बन गई नारी,
चख ले तू अमृत,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का।।

राम नाम में जादू ऐसा,
तीर जाते है पत्थर,
राम नाम से कट जाते है,
लख चौरासी चक्कर,
सुमिरन तू करले,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का।।

लूट मची है लुटले बन्दे,
राम नाम की मस्ती,
‘हर्ष’ कहे महँगी दुनिया में,
चीज यही है सस्ती,
चोला पहन ले,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का।।

तर जाएगा ले नाम राम का,
कहीं बीत ना जाए,
ये जीवन काम का,
तर जायेगा ले नाम राम का।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!