Thursday, March 5, 2026
Homeशिव भजनतेरी चौखट पे आके भोले बाबा कोई रोता सिसकता नहीं है लिरिक्स...

तेरी चौखट पे आके भोले बाबा कोई रोता सिसकता नहीं है लिरिक्स Teri Chokhat Pe Aake Bhole Baba Lyrics In Hindi

तेरी चौखट पे आके भोले बाबा,
कोई रोता सिसकता नहीं है,
बिना मांगे ही मिल जाता इतना,
कोई दुःख से बिलखता नहीं है।।

चोट दुनिया से जो खाके आता,
चैन है वो तेरे दर पे पाता,
हार जाता है जो ज़िन्दगी से,
वो भी हँसता है तेरी बंदगी से,
जान जाता है जो तेरी महिमा,
तेरी भक्ति से थकता नहीं है,
तेरी चोखट पे आके भोले बाबा,
कोई रोता सिसकता नहीं है।।

है करम से तेरे चाँद तारे,
लोक तीनो भुवन तेरे सारे,
‘राजू ज़ख़्मी’ का तुझसे जहाँ है,
सुख जन्नत का सारा यहाँ है,
जब तलाक ना हो तेरा इशारा,
कोई बादल बरसता नहीं है,
तेरी चोखट पे आके भोले बाबा,
कोई रोता सिसकता नहीं है।।

तेरी चौखट पे आके भोले बाबा,
कोई रोता सिसकता नहीं है,
बिना मांगे ही मिल जाता इतना,
कोई दुःख से बिलखता नहीं है।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!