Sunday, July 6, 2025
Homeगणेश भजनतेरी वंदना करूँ मैं प्रथमे गणेश देवा लिरिक्स Teri Vandana Karun Main...

तेरी वंदना करूँ मैं प्रथमे गणेश देवा लिरिक्स Teri Vandana Karun Main Prathame Ganesh Deva Lyrics In Hindi

तेरी वंदना करूँ मैं,
प्रथमे गणेश देवा।

-दोहा-
प्रथमे गुरूजी को वंदना,
द्वितीये आदि गणेश,
तृतीये सुमिरा शारदा,
मेरे कंठ करो प्रवेश।

तेरी वंदना करूँ मै,
प्रथमे गणेश देवा,
माता है गौरा तेरी,
पिता है महादेवा,
तेरी वंदना करूँ में,
प्रथमे गणेश देवा।।

देवो के देवता हो,
कहते है देव सारे,
देवो के देवता हो,
कहते है देव सारे,
संसार को पता है,
हर शख्श जानता है,
पूजा से पहले तेरी,
कारज ना होगा पूरा,
तेरी वंदना करूँ में,
प्रथमे गणेश देवा।।

मूषक की है सवारी,
लीला है तेरी न्यारी,
मूषक की है सवारी,
लीला है तेरी न्यारी,
तेरे नाम से शुरू है,
ये ज़िन्दगी हमारी,
तुमसा कोई दयालु,
मैंने नहीं है देखा,
तेरी वंदना करूँ मैं,
प्रथमे गणेश देवा।।

तुम हो सिद्धिविनायक,
और ज्ञान के हो सागर,
तुम हो सिद्धिविनायक,
और ज्ञान के हो सागर,
किरपा करो गणेशा,
आये है तेरे दर पर,
फल फूल पान लड्डू,
कोई चढ़ाए मेवा,
तेरी वंदना करूँ मै,
प्रथमे गणेश देवा।।

तेरी वंदना करूँ मै,
प्रथमे गणेश देवा,
माता है गौरा तेरी,
पिता है महादेवा,
तेरी वंदना करूँ में,
प्रथमे गणेश देवा।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!