Sunday, October 6, 2024
Homeगणेश भजनतुम जो कृपा करो तो मिट जाये विपदा सारी लिरिक्स Tum Jo...

तुम जो कृपा करो तो मिट जाये विपदा सारी लिरिक्स Tum Jo Kripa Karo To Mit Jaye Vipda Sari Lyrics In Hindi

तुम जो कृपा करो तो,
मिट जाये विपदा सारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी,
तुम हो दया के सागर,
क्या बात है तुम्हारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी।।

तर्ज – तुम जो चले गये तो होगी।

विघ्नौ को हरने वाले,
सुख शांति देने वाले,
मोह पाश काटते हो,
तुम भक्ति देने वाले,
तुमने रचाई श्रष्टि,
तुम ने ही है सवारा,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी।।

तुम पहले पूजे जाते,
फ़िर काम बनते जाते,
आये शरण तिहारी,
मन चाहा फल है पाते,
मुझको गले लगा ले,
आया शरण तिहारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी।।

लम्बे उदर में तुमने,
संसार है छिपाया,
सतगुण से है भरी हुई,
गणराज तेरी काया,
दुर्गुण पे सतगुणो सी,
ये मुस की सवारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी।।

तुम जो कृपा करो तो,
मिट जाये विपदा सारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी,
तुम हो दया के सागर,
क्या बात है तुम्हारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!