Thursday, March 5, 2026
Homeशिव भजनतुम्हारा ही सहारा है सहारा मेरे बाबा डमरू वाले तू अपना ले...

तुम्हारा ही सहारा है सहारा मेरे बाबा डमरू वाले तू अपना ले लिरिक्स Tumhara Hi Sahara Hai Lyrics In Hindi

तुम्हारा ही सहारा है,
सहारा मेरे बाबा,
डमरू वाले तू अपना ले,
डमरू वाले तू अपना ले।।

जीवन नैया तेरे हवाले,
तू ही इसको संभालेगा,
मुझको तो विश्वास है पक्का,
आकर मुझको बचा लेगा,
तुझ बिन कोई ना है हमारा,
हमारा मेरे बाबा,
डमरू वाले तू अपना ले,
डमरू वाले तू अपना ले,
तुम्हारा ही सहारा है।।

तू ही सारे जग का रचईया,
तू ही पार लगईया है,
तू ही माझी तू ही साथी,
तू ही मेरा खिवैया है,
एक भरोसा मुझको तुम्हारा,
तुम्हारा मेरे बाबा,
डमरू वाले तू अपना ले,
डमरू वाले तू अपना ले,
तुम्हारा ही सहारा है।।

कोई कहता आदि तुझको,
कोई कहे अनंता है,
‘श्याम’ कहे चौखट पे तुम्हारी,
सबका काम ही बनता है,
भक्तो का बस तुझसे गुजारा,
गुजारा मेरे बाबा,
डमरू वाले तू अपना ले,
डमरू वाले तू अपना ले,
तुम्हारा ही सहारा है।।

तुम्हारा ही सहारा है,
सहारा मेरे बाबा,
डमरू वाले तू अपना ले,
डमरू वाले तू अपना ले।।

BhajanSarthi
BhajanSarthi
Singer, Bhajan Lover, Blogger and Web Designer

संबंधित भजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नये भजन

Recent Comments

error: Content is protected !!